Bikaner Bikaner District Rajasthan

चाईनीज मांझे का बहिष्कार करने की दिलाई शपथ

????????????

चाईनीज मांझे का बहिष्कार करने की दिलाई शपथ
बीकानेर। शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय तथा करूणा इंटरनेशनल बीकानेर केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में शाला परिसर में चाईनीज मांझे के बहिष्कार को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शाला की करूणा क्लब टीम और स्काउट गाइड सदस्यों ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करूणा इंटरनेशनल बीकानेर केन्द्र के शिक्षा अधिकारी घनश्याम साध थे जिन्होंने इस अवसर पर बच्चों को चाईनीज मांझे से हो रहें नुकसान की जानकारी दी। अपनी बात रखते हुए उन्होंने विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से चाईनीज मांझे के कारण जो दुर्घटनाएं हो रही है उनका प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए करुणा इंटरनेशनल बीकानेर केन्द्र के सचिव राजेश रंगा ने करुणा इंटरनेशनल द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बच्चों से चाईनीज मांझे का बहिष्कार करने की मांग करते हुए बच्चों को बताया, यदि आपके आस-पास कोई चाईनीज मांझा बेच रहा है या चाईनीज मांझे से पतंग उड़ा रहा है तो आप प्रशासन को या करुणा इंटरनेशनल बीकानेर केन्द्र को सूचना दे, जिससे हम प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। अंत में सभी बच्चों को चाईनीज मांझे का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन करूणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने किया। सभी का आभार शाला प्रधान हनुमान छींपा ने ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *