

पक्षियों के लिए पाळसिये रखे
बीकानेर। नोखा के गांव काकड़ा में शहीद कॉन्स्टेबल बजरंगलाल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, काकड़ा दक्षिण में पक्षियों के लिए पानी व चुग्गे की व्यवस्था की गई।। पर्यावरण प्रभारी राकेश पारीक ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी विद्यालय परिसर में 15 पाळसिय लगाए गए।। प्रधानाध्यापिका संजू काजला ने कहा कि इस कार्य से बच्चों में पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूकता आएगी तथा समाज सेवा में अपना योगदान देंगे।। वरिष्ठ शिक्षिका निर्मला गहलोत ने पर्यावरण महत्त्व पर प्रकाश डाला।। तथा बच्चों को नियमित रूप से पाळसिय भरने व चुग्गा डालने हेतु पाबंदी किया।। इस अवसर पर सुरेंद्र चौधरी, पूर्णपुरी ,पूजा तिवाड़ी ,मनीषा यादव,अनिता चौधरी, शोभा तिवाड़ी आदि उपस्थित रहे।
