Bikaner Bikaner District Rajasthan

जनसुनवाई गुरुवार को, बैठक 23 अप्रैल को

जनसुनवाई गुरुवार को, बैठक 23 अप्रैल को
बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरुवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। उपखंड स्तरीय अधिकारी अपने उपखंड से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित होंगे। इसके बाद जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति एवं प्रभारी अधिकारी (सतर्कता) रमेश देव ने दी।
आंतरिक सुरक्षा समिति की बैठक 23 अप्रैल को
बीकानेर। जिला कलक्टर और जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में आंतरिक सुरक्षा समिति की बैठक 23 अप्रैल को सायं 5:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक  आयोजित होगी। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) रमेश देव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *