Bikaner Bikaner District Rajasthan

दीक्षांत समारोह 15 अप्रैल को

image description

दीक्षांत समारोह 15 अप्रैल को
बीकानेर। पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के अष्टम् दीक्षांत समारोह आगामी 15 अप्रेल मंगलवार को संत मीरा बाई सभागार, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में आयोजित होने जा रहा है। कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने बताया कि विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह हेतु सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमान हरिभाऊ बागडे द्वारा विद्यार्थियों को उपाधियां एवं पदक प्रदान किये जायेगे। डॉ. नितीन वी. पाटिल कुलपति महाराष्ट्र पशु विज्ञान एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय नागपुर महाराष्ट्र, समारोह के दीक्षांत अतिथि होगे तथा श्री जोराराम कुमावत, माननीय मंत्री पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार समारोह के मुख्य अतिथि होगे। दीक्षान्त समारोह में कुलाधिपति महोदय द्वारा कुल 433 स्नातक उपाधियां, 71 स्नातकोत्तर उपाधियां एवं 11 विद्यावाचस्पति उपाधियों सहित कुल 515 उपाधियां प्रदान की जायेगी तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु विद्यार्थियों को 8 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक प्रदान किये जायेगे। कुलपति आचार्य दीक्षित ने बताया कि दीक्षांत समारोह के उपाधियों के अनुमोदन हेतु सोमवार को एकादमिक परिषद् एवं प्रबन्ध मण्डल की बैठक आयोजित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *