Bikaner Bikaner District

 नौरंगदेसर में  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास

 नौरंगदेसर में  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने नौरंगदेसर में बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शनिवार को शिलान्यास किया। इस भवन के निर्माण पर एक करोड़ 60 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। इस अवसर पर श्री गोदारा ने कहा कि चिकित्सा की अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के नागरिकों के लिए चिकित्सा सुविधाओं में आमूलचूल सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नौरंगदेसर में सभी सुविधाओं से युक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। यहां नॉर्म्स के अनुसार सभी सुविधाएं होंगी। यह आसपास के क्षेत्र के मरीजों के लिए लाभदायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे पर होने के कारण किसी प्रकार की सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी। उन्होंने कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।  इस दौरान लूणकरणसर पंचायत समिति प्रधान राजकुमार कसवां, चम्पालाल गेदर, रामनिवास खीचड़, पंचायत समिति सदस्य ख्यालीराम मुंड, सरपंच दीपाराम नायक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध, सहायक अभियंता पीके शर्मा, जुगल सिंह, गोपालराम नायक उप सरपंच, अखाराम गोदारा, सहीराम कूकना, प्रल्हाद राम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *