Rajasthan

पीक डेटा डिमांड संभालने के लिए 2,000 से अधिक नेटवर्क सेल लगाए गए

image description

पीक डेटा डिमांड संभालने के लिए 2,000 से अधिक नेटवर्क सेल लगाए गए
जयपुर। जैसे-जैसे क्रिकेट सीजन ने देशभर में जोर पकड़ा है, रिलायंस जियो ने जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) स्टेडियम में दर्शकों के लिए एक शानदार डिजिटल अनुभव सुनिश्चित किया है। लगभग 30,000 दर्शकों की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए, जियो ने अपने 4जी और 5जी नेटवर्क कवरेज को मजबूत किया है ताकि स्टेडियम में मौजूद हर फैन को निर्बाध और तेज़ कनेक्टिविटी मिल सके। मैच के रोमांचक पलों को अपलोड करना हो, लाइव हाइलाइट्स स्ट्रीम करना हो या दोस्तों से जुड़नाकृएसएमएस स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को अब जियो के एडवांस मोबाइल ब्रॉडबैंड नेटवर्क के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिल रही है। जियो ने स्टेडियम में हाई-स्पीड जियो नेट वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई है, जिससे दर्शक रीयल-टाइम अपडेट का आनंद ले सकें और अपने अनुभव तुरंत साझा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *