

मुनि नमि कुमार ने 85 दिनों में दो तपस्याएं की
बीकानेर। तपस्वी मुनि नमि कुमार की तपस्याओं की अनुमोदना उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि कमल कुमार के सान्निध्य में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। कमल कुमार ने बताया कि उनके प्रिय सहयोगी मुनि नमि कुमार ने मात्र 85 दिनों के गंगाशहर प्रवास में दो तपस्याएं कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गंगाशहर में 39 और 23 दिनों की दो महत्वपूर्ण तपस्याएं कर मुनिश्री ने न केवल कर्म निर्जरा की, बल्कि तेरापंथ धर्मसंघ की प्रभावना को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
