Bikaner Bikaner District Rajasthan

सार्थक संगत एवं ज्ञान गौरव एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड का 13 को

image description

सार्थक संगत एवं ज्ञान गौरव एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड का 13 को
बीकानेर। गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के क्रांति मिशन के अंतर्गत तीसरी सार्थक संगत का आयोजन 13 अप्रैल को जयपुर में होगा। पैपा नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल अलायंस (निसा) एवं स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संरक्षण समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान तथा अपॉर्च्यूनिटी एज्यू फायनान्स व एवांस एज्यूकेशन लोन्स के सहयोग से आयोज्य इस अभिनव आयाम में राज्य भर से प्राईवेट स्कूल्स के लीडर्स एवं क्रिएटिव स्कूल डायरेक्टर्स सहभागिता करेंगे। पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि इस दौरान विभिन्न स्कूल्स के डायरेक्टर्स, प्रिंसिपल्स, एवं प्रतिनिधियों को “ज्ञान गौरव“ एज्यूकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *