Bikaner Bikaner District

एनसीसी द्वारा देश सेवा में जाने के लिए किया प्रेरित

1 राज आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी यूनिट के वार्षिक परीक्षण में विभिन्न गतिविधियां आयोजित
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर स्थित 1 राज आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी यूनिट द्वारा बुधवार को यूनिट के वार्षिक परीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें मुख्य अतिथि ग्रुप कमांडर, जोधपुर जितेंद्र सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए परंपरागत अकादमिक कोर्सेस के साथ एनसीसी द्वारा देश सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आचार्य मनोज दीक्षित, माननीय कुलपति राजुवास ने एनसीसी द्वारा अपने भविष्य निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास करने पर बल दिया।  इस दौरान प्रतिकुलपति एवं अधिष्ठाता प्रो हेमंत दाधीच ने बताया विद्यार्थी स्कूल और कॉलेज स्तर पर एनसीसी के आर्मी, नेवी और एयर फोर्स तीनों ही विंग के विभिन्न लेवल सर्टिफिकेट कोर्सेस ज्वाइन कर सकते है जो कि उनमें एकता के साथ-साथ अनुशासन और टीम लीडरशिप की गुणवत्ता को विकसित करने में सहायक होंगे। इस अवसर पर कैडेट्स ने हॉर्स जंपिंग, टेंट पैकिंग एवं अन्य गतिविधियों की शानदार प्रस्तुति दी। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी एस  दुहन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए एनसीसी द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताते हुए यूनिट का भ्रमण करवाया। इस अवसर पर न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस, चिकित्सकीय सेवाओं के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *