Rajasthan

जियो ने अपना पहला मैनेज्ड वाई-फाई लॉन्च किया

जियो ने अपना पहला मैनेज्ड वाई-फाई लॉन्च किया
जयपुर । रिलायंस जियो ने मंगलवार को जयपुर के बेनाड़ रोड स्थित श्री बालाजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में अपना पहला ‘मैनेज्ड वाई-फाई’ लॉन्च किया। इस पहल का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों को हाई-स्पीड और पूरे कैंपस में फैली इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करना है, जिससे शैक्षणिक वातावरण को डिजिटल रूप से समृद्ध किया जा सके। उद्घाटन समारोह के दौरान रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड, राजस्थान के सीईओ श्री सूरज साहा, स्टेट एंटरप्राइज हेड श्री नितिन गोयल, श्री बालाजी शिक्षा समिति के चेयरमैन श्री भागीरथ पूनिया, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जगदीश पूनिया सहित जियो के वरिष्ठ अधिकारी और कॉलेज के प्रशासनिक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *