Bikaner Bikaner District

विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक जाप कल

विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक जाप कल
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) की ओर से बुधवार को देश-विदेश में विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया जाएगा। नवकार महामंत्र दिवस पर एक ही समय सुबह आठ बजकर एक मिनट से सुबह नौ बजकर 36 मिनट तक सामूहिक जाप किया जाएगा। जाप के दौरान माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल के संदेश का भी प्रसारण किया जाएगा।
जीतो के बीकानेर चैप्टर के महासचिव पुनेश मुसरफ ने बताया कि बीकानेर में गंगाशहर के तेरापंथ भवन में जैन यूथ क्लब की ओर से लगातार 10 वें वर्ष आयोजित भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर गंगाशहर के तेरापंथ भवन में आयोजित सामूहिक नवकार महामंत्र जाप जो सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक चलेगा उसमें होगा। विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल ने अपने संदेश में कहा कि नवकार महामंत्र न केवल वंदना है, यह जीवन का दर्शन है। सामूहिक आत्मशुद्धि व आंतरिक शांति का मार्ग प्रशस्त करता है । यह मंत्र समस्त जगत में नकारात्मक उर्जा को समाप्त कर सद्भावना संचार करता है। भारत के 75 शहरों व 23 देशों में एक साथ हो रहा सामूहिक जाप सचमुच ऐतिहासिक व दिव्य संगम है। विश्व को शांति, प्रेम,करुणा व अहिंसा का संदेश दे तथा इस आध्यात्मिक सामूहिक जाप के यज्ञ में अधिकाधिक भागीदारी निभाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *