Bikaner Bikaner District

बिलनियासर में किसान की ढाणी जलकर राख

बिलनियासर में किसान की ढाणी जलकर राख
बीकानेर। जसरासर तहसील क्षेत्र के गांव बिलनियासर में एक किसान की ढाणी आग की भेंट चढ़ गई। किसान रघुवीर सिंह निवासी भौम बिलनियासर उत्तराधी रोही के खेत खसरा संख्या 149 में ढाणी बनाकर परिवार सहित रहता था। सोमवार रात्रि को खाना खाकर हम परिवार के सभी सदस्य सो गये। सुबह जल्दी 5ः00 बजे अज्ञात कारणों से ढाणी में अचानक आग लग गई। आग की लपटे देखकर सारा परिवार के सदस्य बाहर निकले व पड़ोसी भी आ गए। आग को पानी , मिट्टी डालकर काबू पाया किया गया लेकिन तब तक बहुत सारा सामान जलकर चुकाथा। इसमें वाशिंग मशीन, लैपटॉप ,कूलर, 2.5 लाख नगदी ,सोने व चांदी के आभूषणों व अनाज तथा घरेलू कीमती सामान, कृषि औजार, दुकान का सामान,कीमती कागजात जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *