

फ़िल्म ल्यूमिनस एस्केप ने दर्शकों का दिल जीता
बीकानेर। दिल्ली में आयोजित अरावली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता-निर्देशक हरीश महर्षि की शार्ट फिल्म Luminous Escape का प्रीमयर हुआ 48 घण्टे में फ़िल्म बनाने कि इस प्रतियोगिता के लिए बनाई गई फ़िल्म ने अपनी कहानी, अभिनय से जहां दर्शकों से खूब सराहाना बटोरी वहीं ज्यूरी व समीक्षकों की प्रशंसा प्राप्त की। फिल्म युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए जी जान से जुटने ,परिवार का साथ पाने व अपने सोच-समझ कर लिए गए निर्णय की जिम्मेदारी लेने का संजीदा संदेश देती है। फ़िल्म की कलाकार वरिष्ठ साहित्यकार मोनिका गौड़ ने बताया कि इस फ़िल्म की शूटिंग बीकानेर में हुई थी । हरीश महर्षि के अलावा बीकानेर के लेखक परितोष झा, रमन शर्मा , हनुषा राजावत, ने भी अभिनय किया।
