

आचार्य धर्मधुरंधर सूरीश्वर गौड़ी पार्श्वनाथ पहुंचे
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर तपागच्छ के जैनाचार्य, श्रुत भास्कर, गच्छाधिपति आचार्यश्री धर्म धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी महाराज अपने सहवृति मुनियों के साथ सोमवार को सार्दुलगंज में विभिन्न स्थानों पगलिए किए तथा मंगल पाठ सुनाया। वे शाम को गोगागेट के बाहर वल्लभ चौक के पास स्थित गौड़ी पार्श्वनाथ पहुंचे। गौड़ी पार्श्वनाथ से मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे गाजे बाजे के साथ नगर प्रवेश करेंगे।
श्री जैन श्वेताम्बर तपागच्छ के अध्यक्ष रिखब चंद सिरोहिया ने बताया कि जैनाचार्य विजय धर्मधुरन्धर सूरिश्वरजी एवं साध्वी अमितगुणाजी (माताजी महाराज) आदिठाणा का नगर प्रवेश का जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए रांगड़ी चौक की तपागच्छीय पौषधशाला पहुंचेगा, जहां उनके प्रवचन होगे। जैनाचार्य, गच्छाधिपति का संक्रांति महोत्सव कोचरों के चौक में 14 अप्रेल को सुबह नौ बजे होगा, उसके बाद स्वधर्मी वात्सल्य का आयोजन होगा। जिसके लाभार्थी लाभचंदजी, फतेहचंदजी कोचर परिवार होगा। जैन श्वेताम्बर तपागच्छ के मंत्री विजय कोचर ने बताया कि जैनाचार्य 9 अप्रैल को तेरापंथ भवन में व 10 अप्रेल को वैदों के महावीरजी मंदिर में महावीर जयंती पर होने वाली पूजा में व उसके बाद जैन महासभा की ओर से गौड़ी पार्श्वनाथ में होने वाले महावीर जयंती के सामूहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
