Bikaner Bikaner District Rajasthan

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर क्विज एवं सीएमई का हुआ आयोजन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर क्विज एवं सीएमई का हुआ आयोजन
बीकानेर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर में प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी के मार्गदर्शन में पीएमएम विभाग द्वारा क्विज तथा सतत चिकित्सा शिक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन आईएपीएसएम द्वारा संचालित किया गया। इसके अंतर्गत कॉलेज के यूजी विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। इस दौरान सभी प्रतिभागीयां को प्रमाण पत्र वितरिरत किए गये। यह कार्यक्रम अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य के समन्वय पर सम्पन हुआ, डॉ. रेखा ने बताया कि इस विश्व स्वास्थ्य संगठन की इस वर्ष की थीम हैल्दी बिगनिंग, होपफुल फ्यूचर्स निर्धारिरत किया गया है, इसके तहत मदर एंड चाइल्ड केयर पर जोर दिया जा रहा है ताकी मातृत्व एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लायी जा सकें। इस दौरान डॉ. वीरेन्द्र पाल सिंह, डॉ. मूलचंद, डॉ. मदन गोपाल ने अपना प्रस्तुतीकरण दिया। क्विज का संचालन डॉ. राजीव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *