Bikaner Bikaner District Rajasthan

मुरलीमनोहर धोरे पर तीन दिन अध्यात्म की होगी वर्षा, पदरत्नाकर के पदों का होगा गायन

मुरलीमनोहर धोरे पर तीन दिन अध्यात्म की होगी वर्षा, पदरत्नाकर के पदों का होगा गायन
बीकानेर। उदयरामसर स्थित मुरलीमनोहर धोरे पर तीन दिवसीय ‘पदरत्नाकर’ के पदों का गायन कार्यक्रम 10 अप्रेल से होने जा रहा है। आयोजन से जुड़े युवराज बंशीवाला ने बताया कि स्वामी श्री रामसुखदासजी महाराज की तपोस्थली मुरलीमनोहर धोरे पर गीता प्रेस कल्याण के आदि सम्पादक हनुमानप्रसाद पोद्दार के पदों के गायन का आयोजन 10, 11 व 12 अप्रेल को दोपहर 1 से सायं 5 बजे तक किया जाएगा। गणेशमल जैसनसरिया ने बताया कि पद रत्नाकर प्रचार एवं शोध संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीश्यामसुंदरदासजी महाराज का सान्निध्य रहेगा तथा हजारों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ मिलेगा। गोरखपुर, कानपुर, कोलकाता, बरसाना, वृंदावन, मेड़ता, जयपुर, श्रीगंगानगर, रतनगढ़ तथा विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं का आगमन होगा। रामनवमी पर मुरलीमनोहर धोरे पर आयोजित राम जन्मोत्सव के दौरान 10 अप्रेल से होने वाले आयोजन के बैनर का विमोचन किया गया। बैनर विमोचन के दौरान रामगोपाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, जेठमल गहलोत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *