Bikaner Bikaner District Rajasthan

राम जन्मोत्सव पर विशेष श्रृंगार व पूजा 

राम जन्मोत्सव पर विशेष श्रृंगार व पूजा 
बीकानेर। विश्वकर्मा गेट के बाहर राम मंदिर परिसर में रविवार को भगवान राम का जन्मोत्सव अभिषेक, विशेष श्रृंगार व आरती के साथ मनाया जाएगा। भगवान श्री राम जन्मोत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मार्कण्डेय नगर की अम्बेडकर शाखा के स्वयं सेवकों की सहभागिता रहेगी।
मंदिर के संस्थापक पवन पुरोहित ने बताया कि जयपुर से चार कलाकारों का दल बीकानेर पहुंचा है जो मंदिर की भगवान श्री राम, सीता, व लक्ष्मण की आदमकद सौम्य व प्रभावी प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार तथा मंदिर में सजावट करेगा। दुर्गाष्टमी पर शनिवार को कन्या पूजन कर उन्हें फल, श्रृंगार सामग्री व उपहार प्रदान किए गए। रविवार को दोपहर बारह बजे अभिजीत मुर्हूत, रवि पुष्य योग में  पंचामृत से अभिषेक, उसके बाद आरती, भोग तथा प्रभावी श्रृंगार का आयोजन होगा। मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी व फूलों से सजावट की गई है। स्वयंसेवक संघ के सदस्य मंदिर में राम की स्तुति व वंदना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *