Bikaner Bikaner District Rajasthan

मुख्यमंत्री ने स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों से की मुलाकात
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के पूर्व अधिकारी, व्यापारी, भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा स्वर्णकार समाज सदैव मेहनती और विश्वास करने वाला समाज है। भाजपा जिला मंत्री, मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने मां करणी का चित्र भेंट कर सम्मान किया स्वर्णकार समाज प्रतिनिधि मंडल ने स्वर्णकला बोर्ड गठन करने की मांग रखी जिससे समाज को सामाजिक और आर्थिक बल मिलेगा इसके साथ छोटे कारीगरों को कम ब्याज दर पर राज्य सरकार द्वारा ऋण दिलाने की बात कही सभी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *