Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

उरमूल डेयरी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादकों ने की शिरकत

उरमूल डेयरी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादकों ने की शिरकत
बीकानेर। बन्धाला गांव में दुग्ध उत्पादकों को सम्बोधित करते हुए उरमूल डेयरी प्रबन्ध संचालक बाबूलाल बिश्नोई ने कहा कि अच्छे स्वच्छता अभ्यास (जीएचपी) की आवश्यक शर्तें और कुछ निर्धारित सामान्य उपाय हैं जिनका पालन, परिसर, उपकरण, कर्मियों और सामग्रियों की सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने, संदूषण को रोकने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाना चाहिए। अक्षय निधि संस्थान की टीम के वक्ताओं ने स्वच्छ दुग्ध उत्पादन पर दुग्ध उत्पादकों को जानकारी दी। इस अवसर पर उरमूल डेयरी के पूर्व चेयरमैन हेतराम, डेयरी प्लांट मैनेजर ओमप्रकाश भांभू, प्रभारी पी एण्ड आई मोहन सिंह चौधरी, सुथारो का बास दुग्ध समिति के सचिव वीरेंद्र और गोदारा ढाणी दुग्ध समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश ,सचिव सुनील ,घमढाणी बास दुग्ध समिति के सचिव अभिषेक व अध्यक्ष संपतलाल और बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *