Bikaner Bikaner District Rajasthan

भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी जस्सुसर मण्डल मे बैठक शुक्रवार को रखी गई। बैठक में 6 अप्रेल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डल अध्यक्ष कमल सांखला ने पार्टी की रीति निति के बारे में अवगत करवाया। मण्डल अध्यक्ष दिनेश चौहान ने 6 अप्रेल से 14 अप्रेल तक पार्टी अनेको कार्यक्रमों को लेकर विस्तर से बताया। जिसमें मीसा बन्दीयों का सम्मान व कार सेवाकों का घर घर जाकर सम्मान करना होगा। बैठक में ओम प्रकाश आचार्य ने डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों के बारे में पूर्वक कार्यक्रमों और कच्ची बस्तीयों मे जाकर झण्डे वितरण और सम्मान करने का लिए दिशा निर्देश दिये। बैठक में जे.पी व्यास, राजकुमार पारीक, गौरीशंकर, रघुनन्दन आचार्य, सुशील रंगा, रामशंकर रंगा, मनीष भाटी, मुकेश, भगवती स्वामी, श्रीमती विमला स्वामी, भगवानचन्द नायक, सन्तोष कुमार शर्मा, रामचन्द्र खिलेरी, बलुराम, प्रभुदयाल चौधरी, नरेन्द्र नाथ पारीक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *