Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

अप्रैल फूल दिवस पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन

जीवन में हास्य रस घोलता है
बीकानेर। नवकिरण सृजन मंच एवं आईएमपीएस ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अप्रैल फूल दिवस के अवसर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आंबेडकर सर्किल स्थित हर्ष लेबोरेट्री में आयोजित कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कवि -कथाकार राजेन्द्र जोशी ने की। मुख्य अतिथि डाकघर अधीक्षक मोहनलाल बिजारणिया थे एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी श्री मधुसूदन सोनी रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में व्यंगकार-सम्पादक और नवकिरण सृजन मंच के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अजय जोशी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए हंसमुख जीवन यापन की आवश्यकता पर विस्तार से बात रखी। कार्यक्रम समन्वयक साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने शहर के हास्य कवियों का परिचय प्रस्तुत करते हुए कवि सम्मेलन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए राजेन्द्र जोशी ने कहा कि ऐसे अवसर बहुत कम आते हैं तब सामूहिक रूप से साहित्यिक रचनाओं के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में खुशियां भरी जाती हैं, उन्होंने कहा की दौड़ भाग की जिंदगी में हंसने का समय ही नहीं मिलता , ऐसे में हास्य कवि सम्मेलन जिंदगी में रस खोल देते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाकघर अधीक्षक मोहनलाल बिजारणिया ने शहर में ऐसे आयोजनों की प्रशंसा करते हुए डाकघर की ओर से कोटगेट और मांड गायिका अल्लाह जिलाई बाई पर प्रकाशित डाक टिकट की सौगात भेंट की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजीज अहमद सुलेमानी, डॉ. हनुमान सिंह कस्वा, डाॅ. एस.एन.हर्ष, राजाराम स्वर्णकार, सरोज भाटी, मोनिका गौड, मनीषा आर्य सोनी, डाॅ.बसंती हर्ष, डाॅ.गौरीशंकर प्रजापत, जुगल किशोर पुरोहित, अब्दुल शकूर बीकाणवी, डाॅ.मोहन लाल जागिंड, जगदीश दान बारहठ सहित अनेक कवियों ने शानदार प्रस्तुतियाँ पेश दी। कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि बाबूलाल छंगाणी ने किया ।अंत में समीक्षक अशफाक कादरी ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *