Bikaner Bikaner District Rajasthan

853 कार्मिकों की बीमा परिपक्वता राशि बैंक खातों में की हस्तांतरित

853 कार्मिकों की बीमा परिपक्वता राशि बैंक खातों में की हस्तांतरित
बीकानेर। राज्य बीमा परिपक्वता अभियान के तहत वर्ष 2025-26 में जिले से सेवानिवृत्त होने वाले 853 कार्मिकों के राज्य बीमा परिपक्वता दावों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया है। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने इस श्रृंखला में परिपक्व होने वाली समस्त बीमा पॉलिसियों के भुगतान की दावा राशि 96.70 करोड रुपए का भुगतान बीमादारों के बैंक खातों में मंगलवार को ईसीएस के लिए पेमेंट इनीशिएट किया। जिला कलेक्टर ने राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के अतिरिक्त निदेशक भागीरथ सहारण, संयुक्त निदेशक महिपाल मोटसरा तथा सहायक निदेशक ज्योति छंगाणी के निर्देशन में किए गए इस कार्य की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *