

यज्ञ में आहुति के साथ शुरू हुआ नवाह्न पारायण पाठ
बीकानेर। सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में नवाह्न पारायण पाठ का शुभारम्भ किया गया। सरजुदास महाराज ने बताया कि चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना के साथ ही जप-तप और सारस्वत का महत्व बढ़ जाता है। इस दौरान नवाह्न परायण का पाठ और घर का आयोजन कर अनुष्ठान का पुण्यलाभ प्रदान किया जा रहा है। रविवार को पुजारी विष्णुदासजी महाराज ने पूजा-अर्चना की और सुरेश पंडित ने महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया।
