Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

दूध और उससे बने उत्पादों की निःशुल्क जांच सुविधा पुनः शुरू

दूध और उससे बने उत्पादों की निःशुल्क जांच सुविधा पुनः शुरू
बीकानेर। राज्य सरकार की मंशा अनुसार खाद्य पदार्थों और दूध एवं दूध से बने उत्पादों में मिलावट को जड़मूल से समाप्त करने और आमजन को शुद्व एवं पौष्टिक दूध एवं दूध से बने उत्पाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आरसीडीएफ के निर्देशानुसार बीकानेर उरमूल सरस डेयरी ने घी-दूध की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया है। उरमूल डेयरी के प्रबंध निदेशक बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि इससे आम उपभोक्ताओं को दूध और दूध बने उत्पादों की गुणवत्ता और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता पैदा होगी साथ ही मिलावट पर भी प्रभावी रोक लगेगी।आमजन अपने घर में उपयोग में लाये जा रहे घी-दूध की निःशुल्क जांच करा सकते हैं। उरमूल डेयरी के चेयरमैन नोपाराम जाखड़ ने बताया कि सरस डेयरी की तरफ से नए साल में 10 जनवरी से 20 फरवरी तक दूध का दूध पानी का पानी निःशुल्क दूध जांच अभियान बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर आयोजित किया गया था।अब पुनः दूध का दूध पानी का पानी अभियान की शुरुआत उरमूल बीकानेर सरस डेयरी द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *