

राजस्थानी रास के बैनर का लोकार्पण
बीकानेर। गरबा एवं गीत-संगीत के विशेष कार्यक्रम राजस्थानी-रास का आयोजन 29 मार्च को किया जाएगा। भंवरी देवी ने बताया कि इस अभिनव आयोजन के बैनर का लोकार्पण जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) रामगोपाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, गिरिराज खैरीवाल एवं लोकेश कुमार मोदी ने किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में स्कूल के स्टूडेंट्स, स्टाफ एवं अभिभावकों द्वारा गणगौर पर्व मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बेस्ट पार्टिशिपेट, बेस्ट स्माइल, बेस्ट डांस एवं बेस्ट कॉस्ट्यूम अवार्ड्स सात श्रेणियों में दिए जाएंगे।
