

बैंक ऑडिट पर सेमिनार का आयोजन
बीकानेर। आईसीएआई की बीकानेर ब्रांच द्वारा गुरूवार को बैंक ऑडिट पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की बीकानेर ब्रांच द्वारा आज बैंक ऑडिट पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। ब्रांच अध्यक्ष सीए हेतराम पूनिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीआईआरसी के अध्यक्ष सीए अंकुर गुप्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बलवंत सिंह जी, अपर आयुक्त, जीएसटी अपील्स, श्री नीरज कुमार जी, सहायक महा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, और श्री दीपक तनेजा, वरिष्ठ प्रबंधक, केनरा बैंक सम्मिलित हुए। सेमिनार में दो सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में सीए विवेक खुराना ने एलएफएआर (लॉन्ग फॉर्म ऑडिट रिपोर्ट) पर अपनी प्रस्तुति दी। वहीं दूसरे सत्र में सीए एस. एस. धाकड़ ने ऑडिट प्लानिंग और आईआरएसी (आय की मान्यता और संपत्ति वर्गीकरण) नॉर्म्स पर अपने विचार साझा किए।
