

किसानों को दी सहकारिता के बारे में जानकारी
बीकानेर। संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष थीम के आयोजनो हेतु उरमूल डेयरी के प्रबंध निदेशक बाबूलाल बिश्नोई निर्देशानुसार गांव केसरदेशर जाटान में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति और केसरदेशर जाटान सहकारी समिति के संयुक्त सहयोग से उरमूल डेयरी के प्रभारी पी एण्ड आई मोहन सिंह चौधरी की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारिता एक बेहतर विश्व का निर्माण करती हैं। किसानों को सहकारिता के बारे जानकारी दी और सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दुग्ध सम्बल योजना के माध्यम से सरकार की और से 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान की जानकारी दी। इस अवसर पर उरमूल डेयरी के पी. आई और पशुपालन विभाग के डॉक्टर अशोक गहलोत, डेयरी के आरपी रामलाल, रामचन्द्र आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यकम में केशरदेशर जाटान समिति के सचिव हरदेवराम, अगुणा बास समिति के अध्यक्ष गंगाराम ,समिति सचिव भवानी शंकर आदि ने कार्यक्रम आयोजन में सहयोग किया,जिसमें बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
