

ऑल इंडिया मैनेजिंग कमेटी मीट में बीकानेर ब्रांच की भागीदारी
बीकानेर। नई दिल्ली में 21 और 22 मार्च 2025 को आईसीएआई द्वारा आयोजित ऑल इंडिया मैनेजिंग कमेटी मेंबर्स मीट में बीकानेर ब्रांच ने सक्रियता से भाग लिया। इस कार्यक्रम में बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष श्री हेतराम पूनिया, उपाध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा, सचिव श्री सुमित नवलखा, कोषाध्यक्ष श्री राजेश भूरा, सिकासा अध्यक्ष अभय शर्मा शामिल हुए। कार्यशाला का उद्देश्य 2025-2029 के लिए चुने गए क्षेत्रीय और शाखा स्तर के प्रतिनिधियों को उनके कार्यक्षेत्र और दायित्वों के संदर्भ में गहन जानकारी प्रदान करना था। इस कार्यशाला में सम्पूर्ण भारत के सभी शाखा प्रतिनिधियों ने भाग लिया एवं शाखा स्तर पर इकाई के उद्देश्यों को कैसे हासिल किया जा सकता है, इस पर व्यापक चर्चा हुई। बीकानेर ब्रांच अध्यक्ष हेतराम पूनिया ने बीकानेर जैसे छोटे शहरों में बिना सीए डिग्री के होते हुए भी स्वयं को सीए बताते हुए व्यापारियों एवं आम जनता को गुमराह करने वालों पर कार्यवाही का सुझाव दिया और साथ ही कमेटी ने कर्मचारियों को स्थाई करने की मांग रखी।
