

तनाव मुक्त जीवन पर कार्यशाला आयोजित
बीकानेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू की राजयोग शिक्षा एवं अनुसंधान फाउंडेशन सुरक्षा सेवा शाखा की ओर से सोमवार को छावनी क्षेत्र व सीमा सुरक्षा बल परिसर में आत्म सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण अभियान के तहत तनाव मुक्त जीवन पर कार्यशाला आयोजित की गई।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र सार्दुल गंज की प्रभारी बी.के. कमल नेतृत्व में हुई कार्यशाला में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू से सम्बद्ध राजयोग शिक्षा एवं अनुसंधान फाउंडेशन की सुरक्षा सेवा शाखा, मधुबन के प्रमुख वक्ता हेम सिंह भाई, पूना के दत्ता भाई, बालोतरा की अस्मिता दीदी, दिल्ली की प्रियंका दीदी, कमल भाई, हितेश भाई, शांतिवन के वीरेन्द्र भाई व कर्नल राम सिंह भाई ने तनाव मुक्त जीवन के विविध पहलुओं को सहजता के सरलता साथ अवगत करवाया।
