

माहेश्वरी समाज के 152 विद्यार्थियों को मिला मूंदड़ा पुरस्कार
बीकानेर। श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माहेश्वरी समाज के विद्यार्थियों को मूंदडा परिवार की ओर से आयोजित 38 वां सेठ गिरधर दास जगमोहन दास मूंदडा मेधावी विद्यार्थी पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने बताया कि इस वर्ष यह कार्यक्रम स्थानीय कोठारी हॉस्पिटल के पास स्थित लक्ष्मी हेरिटेज में संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष राठी ने बताया कि इस वर्ष आयोजित कार्यक्रम में सत्र 2022-23 तथा 2023-24 सफल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में जहां एक और मुख्य अतिथि के रूप में माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्य नरसिंह मिमानी, विशिष्ट अतिथि बृजमोहन चांडक, मुख्य वक्ता डॉक्टर सुधा सोनी उपस्थित थी। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता डायरेक्टर सिंथेसिस मनोज बजाज ने की। मंचस्थ सभी अतिथियों का श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्यों तथा उपस्थित माहेश्वरी प्रबुद्धजन नागरिकों की ओर से ऊपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
