Bikaner Bikaner District Rajasthan

भक्ति करने वाला होता है खुशहाल

भक्ति करने वाला होता है खुशहाल
बीकानेर। मुनिश्री कमल कुमार स्वामी ने नशा मुक्ति के बारे में फरमाया कि आज के समय में युवा इतनी संख्या में नशे की लत में लगे हुए है कि कुछ कह नहीं सकते। आचार्य श्री महाश्रमण जी अहिंसा यात्रा में कितनों- कितनों को नशा छुड़वा रहे है। मुनिश्री ने कविता के माध्यम से नशा छोड़ने के बारे में बताया। व्यक्ति को जब तक मार्गदर्शक अच्छा नहीं मिलता है तो उसका उद्धार नहीं होता है। जब कोई मार्गदर्शक आपको शिक्षा प्रदान करता है तो उस पर अमल करना चाहिए। अमल करने वाला आचरण करने वाला समझदार बन जाता है। मुनिश्री ने फरमाया कि शक्ति देख कर भक्ति करने वाला खुशहाल होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *