Bikaner Bikaner District

चिकित्सक शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

चिकित्सक शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित
बीकानेर। नेशनल मेडिकल कमीशन के निर्देशानुसार तथा सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी के मार्गदर्शन में बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन के चतुर्थ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज सभागार में प्रारम्भ हुआ, यह शिविर 26 मार्च तक चलेगा। इस प्रशिक्षण शिविर में 30 चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस हेतु एन. एम. सी. के कन्वेयर तथा प्राचार्य महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज जयपुर से डॉक्टर एन. डी. सोनी ने निरीक्षण किया। इस शिविर के दौरान डॉक्टर रेणु सेठिया, डॉक्टर तरुणा स्वामी, डॉक्टर शैलेंद्र सहारण, डॉक्टर ओमप्रकाश, डॉक्टर विनोद छींपा, डॉक्टर बाबूलाल मीणा, डॉ. गौरव शर्मा तथा डॉक्टर सुमिता तंवर ने एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों को किस तरह पढ़ाया जाए व पढ़ाने व परीक्षण बाबत नयी तकनीकों व एन.एम.सी. के दिशा निर्देशों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *