

हाईवे पर दौड़ती मौत
बीकानेर। हाईवे ट्रैफिक पुलिस स्पीड गन से ओवर स्पीड वाहनों की निगरानी करने, ऑनलाइन चालान भेजने में और सीट बैल्ट की में व्यस्त है, अपनी ड्यूटी करके मस्त है लेकिन बीकानेर-जयपुर राजमार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की नाक के नीचे यमराज बन कर बेखौफ दौड़ रहे हैं ओवर लोडेड वाहन। यह ओवर लोडेड वाहन न जाने कब किस पर काल बन कर गिर जाये और वह असमय काल के गाल में समा जाए कह नहीं सकते, इन्तहां हो गई ओवर लोड की। सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या से न तो ओवर लोडेड वाहन चलाने वाले और न ही ट्रैफिक पुलिस के जिम्मेदार सबक सीखने को तैयार हैं। राजमार्ग एक छोटे ट्रेक्टर में कई ट्रकों का सामान लाद कर पूरी सड़क को घेर कर वाहन चलने वालों के खिलाफ कड़ी, ठोस और गम्भीर कार्यवाही क्यों नहीं होती? इनके गैर जिम्मेदाराना कृत्य से दूसरे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, इनके पास से निकलते समय मन में अनजाना भय व्याप्त हो जाता है। आये दिन समाचार पढ़ते और टीवी में देखते हैं कि चलती कार पर ट्रोला पलटने की इतने लोगों की मौत…। बड़ा सवाल यह है कि दूसरे वाहन चालकों की घोर लापरवाही, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और ट्रैफिक पुलिस, प्रशासन और कानून का डर न होना निर्दोष लोगों की मौत का कारण बनता है।
