Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

पंचारिया, गहलोत व सुथार का खेलो इंडिया में चयन

पंचारिया, गहलोत व सुथार का खेलो इंडिया में चयन
बीकानेर। एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था के तीन खिलाडिय़ों का खेलो इंडिया में चयन हुआ है। एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि संस्था की दुर्गा गहलोत का शॉट पुट व क्लब थ्रो में, नवरत्न सुथार का शॉट पुट में तथा शोभा पंचारिया का 200 मीटर 400 मीटर दौड़ में चयन हुआ है। अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि मुरलीमनोहर मैदान में अभ्यास के बाद खिलाडिय़ों को सत्यनारायण राठी, अदानी सेठिया, गोपाल राठी व झंवरलाल टाक ने उत्साहवर्धन कर दिल्ली के लिए प्रस्थान करवाया। 21 से 23 मार्च तक दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में उक्त खिलाडिय़ों के साथ कोच नरेन्द्र शर्मा, मंजू पंचारिया व पिंकी गहलोत साथ में रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *