Bikaner Bikaner District Rajasthan

मातृशक्ति के लिए किया रुद्राभिषेक

मातृशक्ति के लिए किया रुद्राभिषेक
बीकानेर। अंतरीक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के 9 माह बाद सकुशल सरजमी पर पधारने पर मां सरस्वती वेदाश्रम द्वारा धीरज नगर में रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। प्रवक्ता राकेश बिस्सा ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य समस्त मानव जाति का कल्याण और भारत देश की प्रगति में अपना शास्त्र रुपी योगदान देना है। संस्थान के अध्यक्ष पंडित मुरलीधर पुरोहित ने कहा कि वेदाश्रम में समय-समय पर सामाजिक सरोकारों संबंधित आयोजन होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए बडे़ ही गर्व की बात है कि सुनीता विलियम्स मातृ शक्ति के रूप में सारे विश्व में अपना नाम रोशन किया है। रूद्राभिषेक में पंडित संतोष व्यास, पंडित उमेश, पंडित सुरेश किराड़ू, लोकेश व्यास, हरि गोपाल बोहरा, बंशीलाल चौधरी, लोकेश मिश्रा, मनोहर पुरोहित ने आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *