Bikaner Bikaner District

आजीवन अधिगम एवं एक स्वास्थ्य’ विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार गुरुवार को

भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ और राजुवास के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन
बीकानेर। भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ तथा राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (राजुवास) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ‘आजीवन अधिगम एवं एक स्वास्थ्य’ विषयक एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन विश्वविद्यालय के फैकल्टी हाउस के सेमिनार हाल में किया जाएगा। सेमिनार आयोजन समिति के राजाराम स्वर्णकार और मोहम्मद फारूक ने बताया कि सेमिनार का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राजुवास के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित होंगे। उद्घाटन सत्र के पश्चात तमिलनाडु के शिक्षाविद् तथा आईएईए के अध्यक्ष प्रोफेसर एल. राजा तथा मध्यप्रदेश के शिक्षाविद् तथा आईएईए के महासचिव लोकतंत्र सेनानी श्री सुरेश खंडेलवाल का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेमिनार के दौरान दो मुख्य सत्र आयोजित होंगे। इनमें देश भर के शिक्षाविदों द्वारा विभिन्न विषयों पर मंथन किया जाएगा। सेमिनार का समापन सत्र दोपहर 3 बजे आयोजित होगा। इसके मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक श्री ओम प्रकाश होंगे। सेमिनार में अनुभवी शिक्षाविद् और आईएईए के पदाधिकारी भागीदारी  निभाएंगे।  इस दौरान सेमिनार से जुड़े फोल्डर का विमोचन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *