Bikaner Bikaner District

सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग वाहनों पर करें औचक कार्रवाई

सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग वाहनों पर करें औचक कार्रवाई
बीकानेर। आंतरिक सुरक्षा एवं भारत-पाक सीमा सुरक्षार्थ गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।बैठक में जिला कलेक्टर ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग व अवैध वाहनों पर औचक कार्रवाई हेतु परिवहन, पुलिस और खनन विभाग तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित ई-मित्र केन्द्रों के सघन निरीक्षण के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिला कलेक्टर ने बॉर्डर एरिया में स्थित फैक्ट्रियों और ईंट-भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों के वेरिफिकेशन के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि जिला परिषद की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे अभय कमांड से जोड़े जाएं, जिससे प्रत्येक गतिविधि की मॉनिटरिंग की जा सके। साथ ही बॉर्डर एरिया में टूटी हुई सड़कों के मेंटेनेंस को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध खनन समेत अन्य गतिविधियों पर भी पूरी निगरानी रखी जा रही है। डीटीओ ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से शोभासर और खारा में चौबीस घंटे की चेकपोस्ट लगाई जा चुकी है। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल, एडीएम सिटी श्री रमेश देव सहित नगर निगम, परिवहन, खनन, एनएचएआई, नेशनल हाइवे, एयरफोर्स, मिलिट्री इंटेलिजेंस, सीआईडी आईबी, सीआईडी, कस्टम, बीएसएफ, टूआईसी, चेतक, पुलिस, पीडब्ल्यूडी और बीएसएनएल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *