Bikaner Bikaner District Rajasthan

हस्तशिल्प मेला शुरू

हस्तशिल्प मेला शुरू
बीकानेर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र द्वारा जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित हस्तशिल्प मेले का मंगलवार को उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि ‘लोकल फॉर वॉकल’ एवं आर्टिजंस को प्रोत्साहित करने के लिए यह पहल की गई है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस मेले का अवलोकन कर सकें, इसके मद्देनजर इसका व्यापार प्रचार किया जाए। उन्होंने विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया और इनकी सराहना की। इस दौरान विभिन्न औद्योगिक संघों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने बताया कि हस्तशिल्प मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कलाकारों और आर्टिजन को प्रोत्साहन देना है, जिससे वे अपने हस्तशिल्प उत्पादों को बड़े पैमाने पर विपणन कर सकें और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो। उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित किए गए। इनमें हस्तशिल्प उत्पाद, कुटीर उद्योग उत्पाद, स्थानीय कलाकारों के चित्र और मूर्तियाँ, हाथ से बने उत्पाद चादर, कुशन, खादी से बने उत्पाद, मिट्टी के खिलौने, हैंडलूम कपड़ा, उस्ता कला के उत्पाद और आचार आदि प्रमुख हैं। मेले में कुल 40 स्टाल्स लगाई गई हैं। गोदारा ने कहा कि सभी कलाकारों को उचित प्लेटफार्म उपलब्ध करवाने एवं हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि यह मेला 22 मार्च तक प्रातः 11 से रात्रि 9.30 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुला रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *