Bikaner Bikaner District Rajasthan

भादाणी पंचायत ट्रस्ट चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए 5 और मंत्री पद के लिए 3 नामांकन

भादाणी पंचायत ट्रस्ट चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए 7 और मंत्री पद के लिए 3 नामांकन
बीकानेर। पुष्टिकर पुरोहित भादाणी पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मंत्री पद पर चुनाव आगामी 23 मार्च को होंगे। ट्रस्ट के गौरव भादाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को सायं 7 बजे तक नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हुई। नामांकन करने वालों में अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इनमें से एडवोकेट पवन कुमार भादाणी, अमरनाथ भादाणी, प्रदीप कुमार भादाणी, पवन कुमार भादाणी उर्फ गुरू विष्णु भादाणी आदि ने नामांकन दाखिल किया। मंत्री पद के लिए 3 नामांकन आये। इनमें से शंकरलाल भादाणी, मुकेश कुमार भादाणी एवं एडवोकेट पवन कुमार भादाणी के नाम आये। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और इसी दिन नाम वापस लिये जा सकेंगे। निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र जैन व मनोज भादाणी होंगे। 23 मार्च को गोपेश्वर बस्ती स्थित भादाणी तलाई में मतदान होगा और मतदान के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *