Rajasthan

विभिन्न परीक्षाओं हेतु संशोधन का अवसर

विभिन्न परीक्षाओं हेतु संशोधन का अवसर अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि, जेंडर के अतिरिक्त प्रविष्टियों में कर सकेंगे संशोधन
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मई माह में प्रस्तावित विभिन्न परीक्षाओं के अन्तर्गत संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को दिया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि भूवैज्ञानिक एवं सहायक खनि अभियंता (खान एवं भूविज्ञान विभाग) परीक्षा, 2024 का आयोजन दिनांक 7 मई 2025 को, सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) परीक्षा, 2024 (09 विषय) का आयोजन 12 मई से 16 मई 2025 तक, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (गृह विभाग) परीक्षा, 2024 (08 विषय) का आयोजन 12 मई से 16 मई 2025 तक एवं जनसम्पर्क अधिकारी (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग) परीक्षा, 2024 का आयोजन दिनांक 17 मई 2025 को करवाया जाना प्रस्तावित है। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षाओं के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित शर्तों के अनुसार 19 से 25 मार्च 2025 तक अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन करने का अवसर दिया जा रहा है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगीं। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *