

शहर कांग्रेस कमेटी ने 19 मंडल अध्यक्ष घोषित किये
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ और श्रीमती सिमला नायक के आदेशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली दोनों विधानसभाओं बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम के 11-11 मंडल अध्यक्षों में से जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने 19 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि बीकानेर पूर्व के 11 में से 11 और बीकानेर पश्चिम के 11 में से 8 मंडल अध्यक्ष घोषित किये गये। घोषित किये गये मंडल अध्यक्षों में बीकानेर पूर्व विधानसभा में फड़़ बाजार मंडल अंजुम अली, गांधी कॉलोनी मंडल अविनाश राठौड़, पवनपूरी मंडल शंकरसिंह कुशवाहा, रामपुरा मंडल विजपाल गोदारा, तिलक नगर मंडल शेखर बारासा, तीर्थथंभ मंडल प्रदीप जाड़ीवाल, व्यास कॉलोनी मंडल गोपीराम विश्नोई, रानी बाजार मंडल मुबारक अली, बांद्रा बास मंडल जाकिर हुसैन, गंगाशहर मंडल निर्मल विश्नोई, सुभाषपूरा मंडल अब्दुल रहमान लोदरा तथा बीकानेर पश्चिम विधानसभा कोटगेट इस्माइल खिलजी, जस्सूसर गेट कमल कुमार स्वामी, नत्थूसर गेट शिवकांत व्यास उर्फ नी महाराज, पुराना शहर लक्ष्मण व्यास, कोतवाली मोहम्मद अली सुलेमानी, बंगला नगर मुकेश जोशी, शीतला गेट अशोक सेन, गोगागेट बलराम नायक घोषित किये गये।
