

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी ने मंगलवार को कॉलेज सभागार में प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल चिकत्सालय, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, जिला अस्पातल, गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल के अधीक्षकों, समस्त नवनियुक्त विभागाध्यक्षों तथा फ्लैगशिप योजनाओं के नोडल ऑफिसर्स की बैठक ली। इस बैठक में डॉ. सोनी ने आगामी वित्तीय वर्ष हेतु विभागों के अपग्रेडेशन, रिनोवेशन, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के संबंध में प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्राचार्य डॉ. सोनी ने नवनियुक्त विभागाध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि प्राचार्य पद के पश्चात सबसे अधिक जिम्मेदारी वाले पद पर आपकी नियुक्ति हुई है, आपसे उम्मीद की जाती है कि सभी विभाग कॉलेज प्रशासन के साथ समन्वय और सहयोग से कार्य करेगें, यूजी और पीजी कक्षाओं के नियमित मुल्यांकन सहित चिकित्सा शिक्षा के मूल्यों को बनाए रखने की कोशिश करेगें और अपने उत्तरदायित्व को बखूबी निर्वहन करेगें।
बैठक में अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. अनीता पारीक, डॉ. एनएल महावर एवं डॉ. रेखा आचार्य पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार, एसएसबी अधीक्षक डॉ. सोनाली धवन, वित्तीय सलाहकार राजेन्द्र खत्री, डॉ. तरूणा स्वामी, डॉ. दिनेश सोढ़ी, डॉ. विनोद छिंपा, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. हरफूल बिश्नोई, डॉ. परमेन्द्र सिरोही, डॉ. पीके सैनी, डॉ. अरूण भारती, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. एलके कपिल सहित अन्य विभागाध्यक्ष एवं नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
