Rajasthan

ग्राम पंचायत स्तर पर भी खुलेंगे सार्वजनिक पुस्तकालय

image description

ग्राम पंचायत स्तर पर भी खुलेंगे सार्वजनिक पुस्तकालय
जयपुर। शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में शिक्षा संकुल में शनिवार को आयोजित राज्य पुस्तकालय समिति की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश में सार्वजनिक पुस्तकालयों के विकास एवं सुदृढीकरण हेतु राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान, कोलकाता द्वारा दी जा रही सहायता के अन्तर्गत प्रदेश में अब ग्राम पंचायत स्तर पर भी सार्वजनिक पुस्तकालय शुरू किए जाने का अहम निर्णय लिया गया है। इस योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में भरतपुर एवं जोधपुर जिलें मे 50-50 सार्वजनिक ग्राम पंचायत पुस्तकालय खोले जाने है, जो ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरकारी भवन में शुरू होंगे। इनमें 20 विद्यार्थियों के बैठने हेतु कम्प्यूटर व चरित्र निर्माण एवं कैरियर निर्देशन का साहित्य उपलब्ध करवाया जाएगा।
बैठक मे उपस्थित राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान के महानिदेशक डॉ. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत पुस्तकालयों का विस्तार कर अगले चरण में राजस्थान के सभी जिलों की ग्राम पंचायत स्तर तक इन्हें खोलने की योजना बनाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *