Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिला कलेक्टर आवास पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित

जिला कलेक्टर आवास पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। धुलंडी के अवसर पर शुक्रवार को जिला कलेक्टर आवास पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों, पत्रकारों और स्टाफ सदस्यों को गुलाल लगाई। इस दौरान लोक कलाकार बाबूलाल छंगाणी और उनकी टीम ने लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी। लोकेश चूरा ने पैरोडी गीत पेश किए। वहीं बसंत ओझा ने नाक से बांसुरी बजाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। जिला कलेक्टर ने चंग पर थाप लगाई और गीत भी गुनगुनाए। उन्होंने बीकानेर की संस्कृति और यहां के तीज त्योहारों को अत्यंत विशिष्ट बताया और कहा कि होली का त्योहार देश भर में विशेष पहचान रखता है।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, प्रशिक्षु आईएएस आवुला साईकृष्ण, जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक हरिशंकर आचार्य, विजय खत्री, जिला परिषद के आईईसी को-ऑर्डिनेटर गोपाल जोशी, मोहन सुराणा, श्याम चौधरी, पुनीत ढाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
दिनभर चला राम-राम का दौर
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा से शनिवार को उनके आवास पर जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक लोगों ने मुलाकात की और होली की शुभकामनाएं दी।
मंत्री श्री गोदारा ने कहा कि होली आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाने वाला त्यौहार है। यह हमारी समृद्ध परम्परा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बीकानेर की होली देश भर में विशेष पहचान रखती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली की परम्पराओं का बेहतर निर्वहन होता है। उन्होंने सभी का राम-राम कर अभिवादन किया और मुंह मीठा करवा शुभकामनाएं दी।  इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की और इनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राज्य के बजट और मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में की गई घोषणाओं में बीकानेर को कई सौगातें मिली हैं। इससे आमजन में प्रसन्नता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *