Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वांग-उत्सव ने दिया बच्चों को प्रतिभा दिखाने का अवसर

स्वांग-उत्सव ने दिया बच्चों को प्रतिभा दिखाने का अवसर
बीकानेर। बाल-विकास और संस्कृति के समन्वय हेतु श्री गोपेश्वर विद्यापीठ द्वारा होली के उपलक्ष्य में आयोजित स्वांग-उत्सव में बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा मुखर होकर सामने आई। यह अद्भुत प्रयास बहुत कारगर साबित हुआ, इस कार्यक्रम में किसी भी सहभागी ने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विद्यापीठ के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि बच्चों ने होली त्यौंहार को लघु नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत कर प्रभावी सार्थक संदेश दिया। भंवरी देवी ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यालय के 4 साल से लेकर 15 साल तक के 144 स्टूडेंट्स ने प्रभावी सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *