

होली स्नेह मिलन समारोह ज्ञानरंजन के पोस्टर का लोकार्पण
बीकानेर। यूडी टैक्स, लाडो प्रोत्साहन योजना, आरटीई इत्यादि संबंधित अपडेशन के लिए प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) द्वारा 16 मार्च को डागा चौक स्थित बीकेवी महेश्वरी पब्लिक स्कूल में एकार्यक्रम ज्ञानरंजन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के पोस्टर का लोकार्पण नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल, वीरेन्द्र आभाणी एवं शिक्षक विष्णु नायक ने किया। इस दौरान कमिश्नर मयंक मनीष ने यू डी टेक्स विषय को कार्यशाला में सम्मिलित करने के लिए पैपा का आभार व्यक्त किया।
