Bikaner Bikaner District Rajasthan

आचार्य तुलसी कैंसर चिकित्सालय में 6 व्हीलचेयर भेंट

आचार्य तुलसी कैंसर चिकित्सालय में 6 व्हीलचेयर भेंट
बीकानेर। आचार्य तुलसी कैंसर चिकिसालय एवं अनुसन्धान केंद्र पीबीएम में जय माँ भवानी संस्थान द्वारा कैंसर मरीजों की सुविधा हेतु 6 व्हीलचेयर भेंट स्वरूप प्रदान की गई। संस्थान के अध्यक्ष ओम प्रकाश नैन ने बताया की इसके लिए निदेशक डॉ. नीति शर्मा एवं डॉ. शंकर लाल जाखड़ की प्रेरणा रही, भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर संस्था द्वारा कैंसर मरीजों की सुविधाओं हेतु संस्था सदैव तैयार रहेगी। इस अवसर पर कैंसर चिकित्सालय की निदेशक डॉ. नीति शर्मा ने संस्था परिवार का आभार जताया और कहा की संस्था का यह कदम अन्य भामाशाहों के लिए भी प्रेरणादायक होगा। इस अवसर पर जय माँ भवानी संस्थान के निदेशक राम लक्ष्मण गोदारा, अध्यक्ष ओम प्रकाश नैन, सचिव सीताराम डूडी आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल की निदेशक डॉ. नीति शर्मा, डॉ. शंकर लाल जाखड़ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *