Bikaner Bikaner District Rajasthan

तिलक होली संग रंगोत्सव मनाया

तिलक होली संग रंगोत्सव मनाया
बीकानेर। रंग उत्सव होली के अवसर पर आज नालन्दा परिसर में स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच बड़े उल्लास और उमंग के साथ रंग उत्सव का आयोजन किया गया। शाला के प्राचार्य राजेश रंगा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शाला के सैकड़ों छात्र और छात्राओं ने प्राकृतिक एवं परम्परागत गुलाल के साथ उत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर विशेष तौर से विचित्र वेशभूषा का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया। जिसका विषय बीकानेर की होली क्यों है अनूठी ? रखा गया। जिसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी लेखनी का कमाल दिखाया। जिसमें निर्णायकों के निर्णय अनुसार प्रथम स्थान पर केशव व्यास, दूसरे स्थान पर अक्षरा खड़गावत और तृतीय स्थान पर खुशी पुरोहित और कुंदन सुथार संयुक्त रूप से घोषित किए गए। निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी शाला प्राचार्य ने प्रशंसा-पत्र एवं छात्र उपयोगी उपहार प्रदत्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *