

श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल 12 व 13 मार्च को मनायेगा फाग उत्सव
बीकानेर। श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल 12 व 13 मार्च को दो दिवसीय होली फाग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने बताया कि प्रथम दिन माहेश्वरी महिला समिति द्वारा फूलों की होली व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी तत्पश्चात माहेश्वरी समाज के प्रमुख बांसुरी वादक राजेंद्र लखोटिया तथा गायक प्रकाश दमानी द्वारा अपने भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी तत्पश्चात बीकानेर माहेश्वरी समाज के प्रमुख कलाकार नारायण बिहानी एवं भतमाल पेड़ीवाल पार्टी द्वारा होली के गीतों की प्रस्तुति दी जायेगा। मंडल के मंत्री सुशील करनानी ने कहा कि दूसरे दिन गायक कलाकार नारायण बिहानी एवं भतमाल पेड़ीवाल द्वारा पारंपरिक होली के गीत एवं होली के रसिया की प्रस्तुति दी जायेगी।
