


बीकानेर।. सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के श्वसन रोग विभाग के लघु गहन चिकित्सा इकाई का उद्घाटन मंगलवार को प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने किया। 8 बैड के इस आईसीयू के शुरू होने से श्वसन रोग से जुड़े गंभीर मरीजों को काफी राहत मिलेगी। इस दौरान सोनी ने सभी स्टाफ से मरीजों की सेवा तत्परता के साथ करने का संदेश दिया तथा मरीजों को किसी भी तरह की कठिनाई तथा परेशानी नहीं हो इस बात विशेष ध्यान रखने के लिए स्टाफ को पाबंद किया।
